मनोज बाजपेयी एक कमाल के एक्टर हैं और उन्होंने 2 दशक से इस जादू को कायम रखा है। बीते दिनों ओटीटी के किरदार श्रीकांत जिसे फैमिली मैन के नाम से भी शोहरत मिली थी में मनोज ने कमाल कर दिया था। फैमिली मैन में मनोज बाजपेयी का किरदार सभी का चहेता बन गया था। अब प्राइम के बाद मनोज बाजपेयी ने नेटफ्लिक्स पर भी अपना एक किरदार इंस्पेक्टर जेंडे लाने की तैयारी कर ली है। मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘इंस्पेक्टर जेंडे’ नेटफ्लिक्स पर 5 सितंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म से मनोज बाजपेयी का पहला लुक भी सामने आ गया है। वर्दी पहने मनोज बाजपेयी अपनी फिल्म शूल के किरदार समर की याद दिला रहे हैं। हालांकि इस फिल्म में मनोज हंसते हुए नजर आते हैं और शूल फिल्म को पोस्टर में मनोज गुस्से से भरी लाल आंखों में दिखते हैं।
