भोजपुर के दो गैंगस्टर के बीच झगड़े के चलते लगभग दो दर्जन लोगों की हत्या हो चुकी है. रणवीर और माले के नरसंहार के बाद भोजपुर के इतिहास में यह काला धब्बा बुटन चौधरी और रंजीत चौधरी की वजह से लग चुका है.
भोजपुर. इन दोनों गैंगस्टर की कहानी किसी हिंदी फिल्म से कम नहीं है. दो दोस्त एक दूसरे के ऐसे जानी दुश्मन बने की एक-एक कर दोनों तरफ के 22 से 24 लोगों की हत्या हो चुकी है. दोनों गैंगस्टर के परिवार में पुरुषों की जनसंख्या लगभग समाप्त हो चुकी है. दोनों के परिवार में एक-दो, एक-दो पुरुष ही बचे हैं.
