रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लंबे समय से अपने 250 करोड़ के बंगले के बनकर तैयार होने का इंतजार कर रहे थे। अब ये बंगला बनकर तैयार हो गया है, जिसकी झलक भी सामने आ गई है और ये लोगों को हैरान करने के लिए काफी है।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के सपनों का आशियाना बनकर तैयार हो चुका है, जिसकी कीमत कथित तौर पर 250 करोड़ बताई जा रही है। लंबे समय से इस 6 मंजिला बंगले में काम चल रहा है, जो अब आखिरकार बनकर तैयार हो गया है। सोशल मीडिया पर अक्सर ही रणबीर के इस निर्माणाधीन बंगले की झलक सामने आती रहती थी। कई बार रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और साथ में नीतू कपूर को इस साइट के चक्कर काटते देखा गया, लेकिन अब सोशल मीडिया पर इस बंगले के सामने का व्यू दिखाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जो काफी खूबसूरत और भव्य है।
