Guna Murder Case : गुना जिले में अनिल करोसिया की हत्या ने सनसनी मचा दी है. मध्य प्रदेश पुलिस ने खुलासा किया कि हत्या में इस्तेमाल चाकू Meesho ऐप से खरीदे गए थे.
गुना. जिले के नानाखेड़ी मंडी परिसर में हुई अनिल करोसिया हत्या की गुत्थी को पुलिस ने महज कुछ घंटों में सुलझा लिया. पुलिस ने 8 में से 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अभी भी फरार है. साजिश को अंजाम देने के लिए अभिषेक और उसके साथियों ने मीशो शॉपिंग ऐप से एक धारदार चाकू खरीदा. चौंकाने वाली बात यह है कि पहले उसी चाकू से अभिषेक की बहन का जन्मदिन का केक काटा गया और बाद में उसी हथियार का इस्तेमाल अनिल करोसिया की हत्या में किया गया.
